Home » भीलवाड़ा » मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितंबर को, मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिकों से वर्चुअली करेंगे संवाद जिला स्तरीय कार्यक्रम, नगर निगम टाउनहॉल में होगा आयोजित जिला कलक्टर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितंबर को, मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिकों से वर्चुअली करेंगे संवाद जिला स्तरीय कार्यक्रम, नगर निगम टाउनहॉल में होगा आयोजित जिला कलक्टर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए निर्देश

104 Views

भीलवाड़ा, 14 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तर से द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर, जयपुर से 17 सितम्बर, 2024 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त कार्मिकों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय सम्बोधित करेंगे तथा उनकी नियुक्ति की घोषणा करेंगे।

भीलवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह 17 सितम्बर को नगर निगम सभागार, भीलवाड़ा में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर के कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुडेंगे।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय वर्चुअल रूप में प्रत्येक जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में नव-नियुक्त कार्मिकों से संवाद करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को नोडल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान की जायेगी।
संलग्न फेटो–1 से 2
—000—

वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का यूआईटी सचिव ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

भीलवाड़ा, 14 सितंबर। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल ने शनिवार को नगर विकास न्यास की तकनीकी टीम के साथ शहर की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का मौका निरीक्षण किया।

न्याय सचिव ललित गोयल ने गौरव पथ अजमेर रोड़, प्रगति पथ चित्तौड़ रोड पुर रोड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की तकनीकी टीम को शहर की सड़कों की गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यास के तकनीकी अधिकारी सहायक अभियंता अरविंद व्यास, राम प्रसाद जाट, रविंद्र कुशवाहा, कनिष्ठ अभियंता रुचि अग्रवाल रोहित चौबीसा, विशाल सिंह, किशोर इसरानी, खुर्रम आदि उपस्थित रहे।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This