Home » भीलवाड़ा » सातोला का खेड़ा में 68 वीं जिला स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता की शुरुआत

सातोला का खेड़ा में 68 वीं जिला स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता की शुरुआत

248 Views

ककरोलिया माफी ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सातोला का खेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68 वीं जिला स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा की शुरुआत आज सोमवार से हुई, प्रधान करण सिंह बेलवा ने उद्घाटन की घोषणा की । संस्थान प्रधान मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में 68 वीं जिला स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा की शुरुआत आज सोमवार से हुई । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि करण सिंह बेलवा प्रधान कोटड़ी बने । अध्यक्षता उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर रहे । विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सेन मंडल अध्यक्ष, कैलाश चंद्र तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, शिवराज खटीक मंडल उपाध्यक्ष रहे । मुख्य अतिथि प्रधान करण सिंह बलवा ने ध्वजारोहण करते हुए उद्घाटन की घोषणा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, वही प्रधान ने अपने संबोधन में कहा की खेल में हार जीत होती रहती हैं हार से निराश नहीं होना चाहिए, वही खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा, इस दौरान दुर्गेश सिंह, रोशन वैष्णव, गल्लू सिंह, श्याम वैष्णव, अम्बालाल जाट, उदय लाल जाट आदि कई मौजूद रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This