Home » भीलवाड़ा » कपास में दवा का छिड़काव करते किसान अचेत, इलाज के दौरान मौत

कपास में दवा का छिड़काव करते किसान अचेत, इलाज के दौरान मौत

189 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में कपास की फसल में दवा का छिड़काव करते समय किसान अचेत हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । सवाईपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुकेश पिता प्रभुलाल दरोगा उम्र 24 वर्ष शुक्रवार दोपहर को खेत में कपास की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था, इसी दौरान वह अचेत हो गया, इसकी सूचना पड़ोसी सांवर दरोगा ने परिजनों को दी, परिजन अचेत मुकेश को जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई, मृतक के काका भैरू पिता रामा दरोगा ने रिपोर्ट दी । पुलिस ने आज शनिवार को जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This