Home » भीलवाड़ा » नेहरू विहार के गरबा महोत्सव में बच्चों में अराध्या रही विजेता

नेहरू विहार के गरबा महोत्सव में बच्चों में अराध्या रही विजेता

153 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- जिला मुख्यालय के नेहरू विहार में बालाजी मार्ग पर नेहरू विहार विकास एवं संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को छोटे बच्चों ने खुब गरबा किया, इस दौरान सभी भामाशाहों व विजेताओं का सम्मान किया । गरबा महोत्सव में आखिरी दिन कई प्रकार के खेल खेले गए । भीलवाड़ा लाईब्रेरी भगवान सिंह चौहान के द्वारा पारितोषित दिए गए । बच्चों के गरबा में अराध्या प्रथम, टोलू धोबी द्वितीय व धुगश ( विशेष ड्रेस ) तीसरे स्थान पर रहे । महिला गरबा में शिवानी जांगीड़ प्रथम, भूमि सोनी र्द्वितीय व राधिका राठौड़ तृतीय रही । वही मिक्स गरबा में काजल शर्मा प्रथम, संगीता वैष्णव द्वितीय व आदित्य तृतीय रहे । वही चेर रेस महिला शागुन सुवालका व घूमर में रविना मंडोवरा, काव्य रचना में अराध्या चौहान विजेता रही । सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया तलवार गरबा में नारी शक्ति को प्रशिक्षण रेखा कंवर द्वारा दिया था । वही भामाशाह प्रदीप शर्मा, लखन वैष्णव, केदार वैष्णव, रेखा कंवर, मुकेश वैष्णव, अजय जोशी, अमित कंसारा, संजय लक्षकार, भंवर सिंह कानावत को सम्मानित किया गया । वहीं इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने वाले सुशील वैष्णव, जितेंद्र जोशी, सोमानी, राजेंद्र मीणा, केदार वैष्णव, गोवर्धन वैष्णव, गोपाल पाराशर, सुरेश खोईवाल, राहुल सोनी व बलराम वैष्णव परवीन जैन को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This