Home » भीलवाड़ा » शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

162 Views

भीलवाड़ा 16 अक्टूबर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय ( जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बोद्ध और मुस्लिम) को शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को व्यवसाय ऋण हेतु कौशल प्रशिक्षण, आई.टी.आई., शिल्पकार, हथकरघा वाले अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऋण आवेदन हेतु अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, समस्त स्त्रोत से परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, कार्यस्थल संबंधी प्रमाण-पत्र, लाईसेंस, फोटो, जन आधार कार्ड, बैंक विवरण, आवेदक का जीवन बीमा (ऋण राशि के अनुसार), गारंटर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक है, साथ ही शिक्षा ऋण हेतु समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंकतालिका, वर्तमान अध्ययनरत प्रमाण पत्र, संबंधित विश्वविद्यालय का पंजीयन/मान्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, जमा कराई गई फीस की सभी रसीदें आदि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना आवश्यक है।

व्यवसाय ऋण हेतु आवेदक की आयु 18-54 वर्ष एवं शिक्षा ऋण हेतु आवेदक की आयु 16-32 वर्ष होनी चाहिए। समस्त दस्तावेजों की पूर्ति कर विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा सकते है। ऋण आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय दुरभाष नंबर 01482-232086 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
—000—

शनिवार को आमजन की सुविधा के लिए पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे

भीलवाड़ा, 16 अक्टूबर। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग अजमेर ने आमजन की सुविधा और फेस्टीवल सीजन को देखते हुए समस्त पूर्णकालिक और पदेन उप पंजीयक कार्यालयों को 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को सामान्य कार्यदिवसों के समान खोलने के निर्देश दिए हैं।

उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग वृत भीलवाड़ा, मोहम्मद ताहिर ने बताया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए राजकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे। इससे त्योहारों पर बाहर से आ रहे लोगों को राजकीय अवकाश के दिनों में भी दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This