121 Views
भीलवाड़ा, 05 नवंबर। पाक विस्थापित ताराचन्द के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पाक विस्थापित ताराचन्द को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिया।
नागरिकता प्रमाण पत्र से खिला चेहरा
श्री ताराचंद पुत्र श्री नवेन्दमल ने कहा कि आज मेरी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है। इससे बड़ा गर्व मेरे लिए क्या हो सकता है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
–000–
Author: shiningmarwar
Super