Home » भीलवाड़ा » विद्यालयों में मनाया बाल दिवस, कई प्रतियोगिताएं आयोजित

विद्यालयों में मनाया बाल दिवस, कई प्रतियोगिताएं आयोजित

145 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित बड़ला, बनकाखेड़ा, रेडवास, सोपुरा, ढ़ेलाणा, चावंडिया, कुड़ी आदि कई गांवों के विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया, जिसमें कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता में यशपाल 100 मीटर और कब्बडी में कक्षा 8 विजेता रही । सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा चार से उर्मिला, कक्षा 8 से मोनिका जाट और कक्षा 12 से वंदना शर्मा प्रथम रही । साहित्यिक गतिविधियों में टीना गाडोलिया, सोनू गाडरी और ललिता गाडरी प्रथम रही । कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बाल दिवस की प्रस्तुति की सराहना की । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान नवरत्न मल सिंघलिया ने की । इस दौरान दयाशंकर, उर्मिला पारीक, अनिल ओझा, हरिप्रकाश सुवालका, राजेन्द्र मीणा उपस्थित रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This