Home » भीलवाड़ा » सोमानी मेवाड़ प्रांत के प्रचार मंत्री मनोनीत

सोमानी मेवाड़ प्रांत के प्रचार मंत्री मनोनीत

145 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- चित्तौड़गढ़ जिले के ताणा गांव के पास कानड खेड़ा की ऊंची पहाड़ियों पर माहेश्वरी परिवारों की कुलदेवी बधर माता बिराजमान है । माहेश्वरी परिवारों की 14 खापें जिसमें सोमानी, छापरवाल, गदिया, बिल्या, हिंगड़, बागड़ी, मर्दा, थिरानी, दुजारी, परसावत, मैनानी, मेहनानी, कसेरा व मक्कड़ की कुलदेवी का ट्रस्ट श्री बधर माता आध्यात्मिक एवं सांस्कृति सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी औरंगाबाद ने भीलवाड़ा निवासी देवेन्द्र सोमानी को मेवाड़ प्रांत का प्रचार मंत्री मनोनीत किया है । श्री कुलदेवी बधर माता सेवा समिति भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी पूर्व पार्षद के अनुसार देवेन्द्र सोमानी समिति के जिला मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। भीलवाड़ा जिले में बधर माता कुलदेवी के 610 माहेश्वरी परिवार हैं जो भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This