
क्षेत्र की जनता के लिए विधायक सांखला, पूर्व पालिका अध्यक्ष गुर्जर डटे रहे सुबह से शाम तक मैदान में
भीलवाड़ा / जिले के गुलाबपुरा कस्बे में शनिवार को रेफरल चिकित्सालय में शुक्रवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता की हिंदुस्तान जिंक में ठेकेदार की कंपनी डबल ऐ सी के वाहन से दुर्घटना में एक युवक हरिओम की मौके पर मौत व एक व्यक्ति के दुर्घटना में घायल होने के बाद कस्बे में शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। रेफरल चिकित्सालय प्रांगण में सुबह सैकड़ो व्यक्ति पहुंचे घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
जानकारी मिलने पर आसींद हुरडा विधायक जबर सिंह सांखला, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर पहुंचे। गुस्साएं लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों को उचित राशि, एक व्यक्ति को नौकरी, घायल व्यक्ति के उपचार हेतु सहायता राशि आदि की मांग पर डबल ऐ सी कंपनी के एचआर हेड जयन्त त्रिवेदी से उपखंड कार्यालय में पहुंचने पर वार्ता की।
कई दौर की वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए वह एक व्यक्ति को नौकरी व घायल व्यक्ति कोड लाख की आर्थिक सहायता पर सहमति बनी:- मृतक के परिजनों को सहायता की सहमति के डबल ऐ.सी कंपनी के प्रबंधन विधायक जबर सिंह सांखला, पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर चपलोत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़, विकास आचार्य ने कंपनी के अधिकारी के बीच आपसी सहमति के बाद मृतक की अंत्येष्टि पोस्टमार्टम करा कर खारी नदी शमशान घाट पर की गई।
इस दौरान तहसीलदार हुरडा रणवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह, सीआई पूरणमल मीणा पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, आशीष दाधीच, प्रेमचंद दिनवानी, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैनेजर महावीर लढा रामदेव खारोल विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल लाल साहब सिंह जी सैकड़ों छात्र कई जनप्रतिनिधि मोजूद थे।
पुलिस उप अधीक्षक सिंह की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला:-
बता दे की बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत पर गुलाबपुरा कस्बे में बीजेपी कांग्रेस सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व्यापारियों श्री गांधी उच्च्च माध्यमिक विद्यालय के सहपाठी सैकड़ो विद्यार्थियों सहित कस्बे के नागरिकों का सुबह से ही रेफरल चिकित्सालय प्रांगण, उपखंड अधिकारी कार्यालय सभागार और अंतिम दौर में पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में कई दौर की वार्ता के बाद एक बार तो स्थिति लॉ इन ऑर्डर को चुनौती जैसी बन गई। कुशल सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस उपअधीक्षक जितेंद्र सिंह ने हालातो को देखकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। लायन आर्डर को कंट्रोल किया। सभी पक्षों को शांतिपूर्ण वार्ता करने का अपना पक्ष रखा। मामला बिगड़ता देख डबल ऐ सी कंपनी केअधिकारियों को पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में सुरक्षित बैठाया। बाहर हजारों लोगों ने पूरे दिन भर के बाद एक बार बीच में 25 लाख की समिति के बाद भी जब बात नहीं बनी तो समय निकलता गया और शाम होते जूही कंपनी के प्रबंधन की ओर से अपनी मुकरने की बात सामने आने पर लोग भड़क उठे।
5 लाख की बात करने पर एकाएक मामला बिगड़ता बना। लोगों का आक्रोश जवाब देने लगा! पुलिस उपअधीक्षक जितेंद्र सिंह ने घटना की नजाकत को समझा आसपास के पुलिस जाप्ते को व जवानों को मौके पर हथियार बंद तेनात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बनी रहे उसके निर्देश दिए। मामला बिगड़ता देख डबल ऐ.सी कंपनी के प्रबंधन ने भी अपनी बात से वापस 25 लाख की सहमति और
घायल को 5 लाख देने की सहमति पर मामला शांत हुआ। पूरे दिन भर के घटना क्रम में विधायक जबर सिंह सांखला पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या आदि ने भी ताल ठोक कर कस्बे के युवक के परिजनों को न्याय दिलाया।
Author: shiningmarwar
Super