Home » भीलवाड़ा » स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास की पुण्य तिथि पर विशाल वाहन रैली व समय मिलन

स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास की पुण्य तिथि पर विशाल वाहन रैली व समय मिलन

174 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- किसान आंदोलन के सूत्रधार व किसान आंदोलन के जनक रहे स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास बैरागी की पुण्य तिथि पर 5 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली के साथ ही मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा । अखिल भारतीय साधु सीताराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव व भीलवाड़ा सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लखन वैष्णव ने बताया कि 5 दिसंबर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास बैरागी की पुण्य तिथि है, इस मौके पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से अहिंसा सर्किल से वाहन रैली प्रारंभ होगी, जो सांगानेरी गेट, श्री गेस्ट हाउस, महाराणा प्रताप टॉकीज, सूचना केंद्र, रेलवे स्टेशन, कलेक्टरी, कृषि मंडी चौराहा होते हुए वैष्णव छात्रावास में पहुंचेगी, जहां वाहन रैली का समापन होगा । इसके बाद सायं 3:15 बजे पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा । वही इसके बाद सायं 3.30 बजे नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This