Home » भीलवाड़ा » कोतवाली थाना पुलिस व नवाचार संस्थान ने रुकवाया बाल विवाह

कोतवाली थाना पुलिस व नवाचार संस्थान ने रुकवाया बाल विवाह

115 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- बाल विवाह की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रशासन तथा पुलिस टीम ने हरणी कलां गांव में बाल-विवाह रुकवाया । नवाचार संस्थान के जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नवाचार संस्थान के रेड एण्ड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण ने कोतवाली थाना क्षेत्र के हरणी कलां गांव में नाबालिग बालिका के बाल विवाह की सूचना पर कोतवाली थाना में सम्पर्क कर थाना प्रभारी के निर्देशन पर बाल कल्याण अधिकारी SI रशीद मुहम्मद टीम के साथ हरणी कलां मौके पर पहुंचे, जहां दस्तावेज के आधार पर बालिका नाबालिग निकली, नाबालिग बालिका की शादी 9 दिसंबर सोमवार को विवाह होने जा रहा थी, इस पर मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत कार्रवाई कर परिवार को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया । साथ ही टीम ने नाबालिक बालिका के परिजनों को बताया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This