Home » भीलवाड़ा » ड़साणिया का खेड़ा में मारवाड़ी खेल का आयोजन

ड़साणिया का खेड़ा में मारवाड़ी खेल का आयोजन

125 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती ड़साणिया का खेड़ा गांव में चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में तेजाजी महाराज का मारवाड़ी खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलाकारों द्वारा तेजाजी महाराज की जीवनी का नाट्य रूपांतरण कर रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि श्री सांवरिया कला मंडल सलावटिया सुरेश नट एंड पार्टी के द्वारा तेजाजी महाराज का चार दिवसीय मारवाड़ी खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत तीसरे दिन सोमवार रात्रि को तेजाजी महाराज का ससुराल पत्नी को लेने जाने, ब्राह्मण कन्या का विवाह, माली का बाग व तेजाजी महाराज का ससुराल पहुंचने का मंचन किया गया । जिसमें हिरा लाल, पुष्कर, रामप्रसाद सलावटीया, धर्मराज भीम, ओमप्रकाश सिंगोली चारभुजा, राहुल सिंगोली आदि कलाकार विभिन्न पात्रों का मंचन कर रहे हैं । कड़ाकेदार सर्दी में भी ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर मारवाड़ी खेल का आनंद ले रहे हैं ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This