Home » भीलवाड़ा » बड़लियास में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण, वर्षा बाद बालूलाल की खातेदारी जाति महाजन से पाराशर हुई

बड़लियास में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण, वर्षा बाद बालूलाल की खातेदारी जाति महाजन से पाराशर हुई

48 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम पंचायत आमां, सुठेपा, गेंदलिया एवं बड़लियास के ग्रामीणों एवं लाभार्थियों के लिए ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया । शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष एवं उत्साह देखने को मिला । शिविर प्रभारी रामबिलास मीणा ने बताया कि शिविर में भामाशाहों द्वारा 175 किलो शक्कर दान की घोषणा की गई । इसमें प्रकाश चंद्र रैगर एवं गोपाल कृष्ण पोखरना द्वारा 51-51 किलो शक्कर तथा दिलीप सिंह द्वारा 25 किलो शक्कर दान दी गई । शिविर में ही 11 किलो शक्कर एवं 5 किलो गुड़ का वितरण भी किया गया । शिविर की एक विशेष पहल के तहत 7 महिलाओं द्वारा प्लास्टिक निःशुल्क देने की घोषणा की गई, जिसे एक नवाचार के रूप में सराहा गया । इसके साथ ही 21 बालिकाओं को पेन, पेंसिल एवं पुस्तिकाओं का वितरण कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया । शिविर में बालू लाल पिता सीताराम पाराशर निवासी बड़लियास ने शुद्धीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें बताया कि वर्षों से उनकी खातेदारी में जाति पाराशर के बजाय महाजन दर्ज है, इससे उसे हर जगह परेशानी का सामना करना पड़ता है, आज शिविर में आवेदन के बाद राजस्व रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और जाति शुद्धिकरण के लिए कई दिनों के प्रयासरत से इस समस्या के निवारण हेतु पटवारी बलिया व भू.अ.नि. द्वारा शुद्धी पत्र प्रस्ताव की कार्य कर बालू लाल की खातेदारी जाती महाजन से पाराशर की गई । विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी । शिविर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी ने ब्लॉक कोटड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली तथा 26 जनवरी 2026 तक प्लास्टिक मुक्त कोटड़ी बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई, जिस पर ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की । शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के करीब 100 आवेदन पत्र भरवाए गए, वहीं सरकारी इंश्योरेंस योजनाओं के फॉर्म भी भरकर लाभार्थियों को लाभ से जोड़ा गया । शिविर का समापन सकारात्मक वातावरण एवं जनकल्याणकारी संकल्पों के साथ हुआ ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This