Home » भीलवाड़ा » शिव विनायक सेवा समिति की श्रेष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, कटार दीक्षा आयोजित

शिव विनायक सेवा समिति की श्रेष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, कटार दीक्षा आयोजित 

39 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- शिव विनायक सेवा समिति कावा खेड़ा के तत्वाधान गणेश उत्सव धार्मिक आयोजन में 7 दिवसीय विभिन्न श्रंगारों के साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन व प्रतियोगिताओं मे श्रेष्ठ रही महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया । कावा खेड़ा स्थित शिव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में कटार दीक्षा का आयोजन हुआ, पोष बड़ा महोत्सव मे भोलेनाथ के भजनों की बहार के साथ पोष बड़ा का भोग लगाया गया । आयोजक शिव नुवाल ने बताया कि शिव विनायक सेवा समिति शास्त्री नगर कावा खेड़ा रोड स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर समदानी प्रवक्ता गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं सुमंगल सेवा संस्थान कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक शिव नुवाल अध्यक्ष, विजयलक्ष्मी समदानी सचिन, अमित काबरा कोषाध्यक्ष, दीपक समदानी उपाध्यक्ष, राजश्री नुवाल, पूनम काबरा सदस्य उपस्थित थे ।।

 

 

27 महिलाओं को किया सम्मानित

 

कार्यक्रम में 27 महिलाओं को दुपट्टा पहना कर स्मृति चिन्ह भेट किया गया एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए सभी महिलाओं को भव्य कटार दीक्षा दिला कटार भेट की गई । जिनमें राजश्री नुवाल, इंदिरा नुवाल, ज्योति मालीवाल, मधु देवी लाहोटी, रेखा बिहानी, प्रीति बिहानी, उषा बिहानी, अनु बिहानी, कल्पना जाजू, स्नेहा कबरा, दिशा अग्रवाल, रेखा बोडाना, करुणा बोडाना, सरिता लड्ढा, सीमा मुंदडा, कल्पना गोयल, रेखा शर्मा, शांत सिस्टम, क्षमा ओझा, सुनीता अजमेर, मधु लाहोटी, शकुंतला मालू, संगीता गोयल, शिल्पा गर्ग, स्नेहा दुग्गल, सुनीता सोमानी, विनीता तापड़िया सहित कार्यक्रम में 200 महिलाएं उपस्थित थी ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This