Home » भीलवाड़ा » सवाईपुर व सालरिया सड़क कोठरी नदी पुलिया निर्माण आधा अधुरा, दुर्घटनाओ को देता अंजाम बाइक सवार के सिर में धंसा सरिया

सवाईपुर व सालरिया सड़क कोठरी नदी पुलिया निर्माण आधा अधुरा, दुर्घटनाओ को देता अंजाम बाइक सवार के सिर में धंसा सरिया

25 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- राज्य सरकार द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग ठेकेदार द्वारा सवाईपुर व सालरिया सड़क पर कोठारी नदी पर पुलिया निर्माण अप्रैल माह में निर्माण शुरू किया, शुरुआत में तीव्र गति से चला, पुलिया पर एक तरफा आरसीसी सड़क निर्माण कर दिया लेकिन एक तरफा कार्य छोड़ दिया, छोड़े गए आरसीसी सड़क से निकला सरिया राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ जो बुधुवार दोपहर बाद एक बाइक सवार को चपेट में लिया । बाइक सवार गिरने से कर्मवीर उम्र 20 वर्ष के सिर में सरिया घुसने से अचेत हो गया, जिसका 108 की मदद से सवाईपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया । प्रहलाद सिंह ने बताया कि सवाईपुर व सालरिया सड़क कोठारी नदी पुलिया आधा अधुरा बनाकर छोड़ने से आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं, जिनकी ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद नही ली जा रही है । बुधवार को दोपहर दो बजे कर्मवीर बाइक से सवाईपुर की और जा रहा था कि हादसा हो गया । एक तरफा बनी आरसीसी सड़क से निकले सरिए एक तरफा गड्ढे मय सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार कर्मवीर के सिर में सरिए एवम अन्य चोट से घायल हो गया, जिसकी सूचना 108 पर दी गई । घायल का सवाईपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया । सार्वजनिक निर्माण विभाग से पुरजोर मांग है कि पुलिया निर्माण अतिशीघ्र शुरू करावे जिससे दिन रात चलने वाले राहगीरों को जान जोखिम से राहत मिल सके ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This