Home » भीलवाड़ा » राज्य स्तरीय शिक्षक क्रिड़ा प्रतियोगिता रिले में भीलवाड़ा उपविजेता

राज्य स्तरीय शिक्षक क्रिड़ा प्रतियोगिता रिले में भीलवाड़ा उपविजेता 

50 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आमापुरा, बारां में 30 दिसबंर व 31 दिसंबर तक आयोजित दो दिवसीय 36 वीं राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 4×100 मीटर रिले में दुसरा स्थान प्राप्त करके उपविजेता रही । इस टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाड़िया, कोटड़ी के वरिष्ठ अध्यापक हेमराज सिंह राठौड़, रा.उ.मा.वि. रूपपुरा, शाहपुरा के अध्यापक दिनेश कुमार कहार तथा रा.उ.मा.वि. गुढ़ा, सहाड़ा के अध्यापक कालु लाल जाट व रा.उ.प्रा.वि. बिकराई, सहाड़ा के अध्यापक कुलदीप चौधरी थे । राज्य स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त करके भीलवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है । उल्लेखनीय है कि लसाड़िया विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हेमराज सिंह राठौड़ ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया व अध्यापक दिनेश कुमार कहार ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस उपलब्धि पर स्टाफ साथियों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This