Home » भीलवाड़ा » भीषण सड़क हादसा – मां व नवजात शिशु सहित चार की मौत, बेटी घायल, नए साल की खुशियां मातम में बदली

भीषण सड़क हादसा – मां व नवजात शिशु सहित चार की मौत, बेटी घायल, नए साल की खुशियां मातम में बदली 

26 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर बिगोद के पास यश पावन तीर्थ धाम के सामने गुरूवार सुबह नए साल की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में हंसते खेलते तीन परिवारों की चार जिंदगियां नये साल की खुशियों के बीच काल की गोद में समा गई । बिगोद से सवाईपुर रोड़ पर यश पावन तीर्थ धाम के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने इक्को कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में मां, नवजात शिशु, चालक व जीजा की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गए । घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, सूचना पर बिगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर बीगोद के पास यश पावन तीर्थ धाम के सामने गुरुवार सुबह बिगोद से सवाईपुर की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बिगोद की तरफ जा रही इक्को कार से आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की इक्को कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, कार में सवार मासा व भाणेज की इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई, वही मां बेटी व चालक घायल हो गया, तीनों घायलों को बिगोद सामुदायिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया, जहां उपचार के दौरान चालक ने भी दम तोड़ दिया, वही दोपहर बाद मां ने भी उदयपुर में दम तोड दिया । हादसे के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम के हालात बन गए, जिनको मौके पर पहुंची बिगोद थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु किया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर थाने लाकर खड़ा किया, मृतकों में मेजा निवासी गनिया पत्नी भागचंद धोबी उम्र 26 वर्ष, 8 माह के नवजात शिशु नुकुल एवं कारोई निवासी जीजा नारायण पिता बरदू धोबी, चालक भानु प्रताप सिंह पिता भवर सिंह की मौत हो गई । वही 3 वर्षीय पुत्री मन्नु धोबी निवासी मेजा का उपचार जारी । पुलिस ने नारायण व नवजात शिशु के शव का बिगोद चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया, और चालक भानु प्रताप के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । वही गनिया के शव का शुक्रवार को उदयपुर में पोस्टमार्टम किया जायेगा । प्रथम दृष्टया ओवरटेक करना माना जा रहा कारण । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका गनिया धोबी अहमदाबाद में रहती जो नए साल पर अपने ससुराल आई, यहां से अपने जीजा नारायण के साथ बच्चों को लेकर पीहर मांडलगढ़ जा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हो गया । पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This