Home » भीलवाड़ा » आंगनबाड़ी केंद्र पर रेसिपी कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्र पर रेसिपी कार्यक्रम आयोजित

20 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन व अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संचालित आंगनबाड़ी नंद घर ककरोलिया माफी पर आज मंगलवार को रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि समुदाय की महिलाओं के द्वारा हरी साग सब्जियां अनाज दालें स्वयं घर से लाई गई तथा उन्हें समुदाय की माता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर रेसिपी बनाई गई, जो रेसिपी बनाकर तैयार हुई । उन्हें माता को बताया कि हम अपने घर पर भी खिचड़ी बनाते हैं मगर उनमें इस प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करते हैं तथा खिचड़ी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए पालक, धनिया, टमाटर, मिर्ची, गाजर, मूली आदि सब्जियों से निर्मित मिक्स खिचड़ी बनाकर बच्चों को खिलाई, जो बच्चों को बहुत पसंद आई, सभी माताओं द्वारा अर्पण सेवा संस्थान के इस कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में और इसी प्रकार के कार्यक्रम करने की अपेक्षा की है । इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरजा ओझा व आशा सहयोगिनी सोनू ओझा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This