Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा में जगतगुरू रामानन्दाचार्य जन्मोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा

भीलवाड़ा में जगतगुरू रामानन्दाचार्य जन्मोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा

38 Views

 

भीलवाड़ा( बलराम वैष्णव ):- जगतगुरू रामानन्दाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर वैष्णव बैरागी समाज के द्वारा आज विशाल शोभायात्रा निकाली गई, बस स्टैंड के पास रामानन्द भवन देवा दास जी की बगीची में शोभायात्रा का समापन हुआ । वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान भीलवाड़ा एवं समस्त वैष्णव बैरागी समाज भीलवाड़ा के द्वारा आज अनन्त विभुषित जगतगुरू श्री रामानन्दाचार्य जी महाराज के 726 वें जन्मोत्सव पर विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली । शोभायात्रा प्रातः 10:15 बजे से दूदाधारी मंदिर सांगानेर गेट से प्रारंभ हुई, शोभायात्रा में बैंड बाजा, मदसौरी ढ़ोल, और घोड़े शामिल दे। शोभायात्रा दुदाधारी मंदिर से श्री गेस्ट हाउस, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराया, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री रोड़, परशुराम सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड से होकर रामानन्द भवन देवा दास जी की बगीची में पहुंची, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, शोभायात्रा में कच्ची घोड़ी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । इस दौरान महंत रामसागर दास महाराज हमीरगढ़, शंकर दास महाराज आदि कई मौजूद रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This