Home » भीलवाड़ा » मामी मतना बोलो कड़वा कड़वा बोल नारायण छोटियो बालकियो – श्रवण माही सप्तमी पर देवालयों में लगी भक्तों की भीड़

मामी मतना बोलो कड़वा कड़वा बोल नारायण छोटियो बालकियो – श्रवण माही सप्तमी पर देवालयों में लगी भक्तों की भीड़ 

13 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, रेड़वास, जित्यास, नोहरा, कालिरडिया, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों में माही सप्तमी का देवनारायण भगवान का 1114 वा जन्मोत्सव देवालयों में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, माही सप्तमी की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण लगाएं, देवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई, भक्तों ने देवनारायण भगवान को खीर का भोग लगाया, देवनारायण भगवान से घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की । वही रंग बिरंगी रोशनी से मंदिरों की भव्य सजावट की गई । ढ़ेलाणा गांव में बालक देवजी मंदिर पर हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । खरेड़ देवनारायण मंदिर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें हर्षित लोहार ने गणपति वे गुरु वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत, हर्षित ने भक्ती भोज कंवर प्यारी माया पावणी आगी… आदि कई भजनों कीप्रस्तुतियां दी । इसके बाद आयुष शर्मा आकोला ने धीरे-धीरे चाल मारी जोगणियां मारानी… सहित देवनारायण भगवान के भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी । श्रवण सिंदरी टोंक ने मामी मतना बोलो कड़वा कड़वा बोल नारायण छोटियो बालकियो… सहित सांवरा सेठ व देवनारायण भगवान के भजनों पर भक्तगण नाचे जोड़ने लगे । वही नृत्यांगना काजल मेहरा, कृष्णा भीलवाड़ा, राधा कोटा, पूजा राजस्थानी, ममता राजस्थानी, दिनेश सपेरा ने अपने नृत्य से सब का मनमोहन लिया । मंच का संचालन कुमार शिव पिथास के द्वारा किया गया, भजन संध्या भौंर तक चली । इस दौरान मंदिर की सजावट मुख्य आकर्षण का केंद्र रही ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This