भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- जिला स्पेशल टीम ने सदर थाना क्षेत्र के साकरिया खेड़ा गांव में गुरुवार रात्रि को अवैध गारनेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गारनेट माफियों में हड़कंप मच गया । टीम प्रभारी दीपक लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया की सदर थाना क्षेत्र के साकरिया खेड़ा गांव में अवैध गारनेट खनन की सूचना पर डीएसटी टीम ने छापेमारी की । कार्रवाई माधव उपाध्याय ( आईपीएस ) के नेतृत्व में की गई । छापे के दौरान टीम ने मौके से तीन सेपरेटर मशीन, पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त कर सदर थाना पुलिस को सौंपा । अवैध खनन में प्रयुक्त उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है । टीम प्रभारी दीपक लाम्बा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।।
Author: shiningmarwar
Super