भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- राज्य सरकार के आदेशानुसार सवाईपुर ग्राम पंचायत के सोपुरा जाटों का गांव को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला । सवाईपुर ग्राम पंचायत से अलग होकर बनी नव गठित ग्राम पंचायत सोपुरा जाटों का शनिवार को शुभ मुहूर्त में शुभारंभ किया गया । हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष देवराज जाट ने बताया कि आज शनिवार महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत कार्यालय पर पंडित सत्यनारायण शर्मा ने मंत्रोच्चार कर हवन पूजन किया गया । इसके बाद तो दोपहर 1:15 बजे निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने नव गठित ग्राम पंचायत कार्यालय का लछा खोलकर शुभारंभ किया । इसके बाद ग्राम पंचायत कार्यालय का लोकार्पण किया । इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत का गठन होने से पटवारी, ग्राम सेवक सहित सभी कार्यालय यहां पर बनेंगे, जिसे विकास के कार्यों में गति आएगी, ग्राम पंचायत को विकास के लिए अलग से फंड मिलेगा, सरकार से क्षेत्र की बनास नदी पर जीरो लेवल एनीकट बनाने की मांग की जो जल्दी पूरी होने की उम्मीद है । इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, बद्री लाल जाट प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख भा.कि.स., कुलदीप सिंह अमरतिया, पप्पू सिंह खरेड़, प्रशासक किशन लाल जाट, पूर्व सरपंच नवरतन श्रोत्रिय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरालाल जाट, बद्रीलाल तेली प्रांत अध्यक्ष अफीम किसान संघर्ष समिति, चांदमल ड़ाड आकोला, भोजराज गाड़री, किसान नेता भंवर जाट, रामकुमार जाट, युवा नेता सांवर जाट बनकाखेड़ा, वार्ड पंच मोहन रैगर, भैरू जाट, कन्हैयालाल कुम्हार, प्रभु दास अमरतिया, रामनारायण जाट, भेरू बनावा, नारायण सैन, गोपाल जाट, भैरु जाट, नंदू देवी जाट, मंजू रैगर,रमा देवी जाट आदि कई मौजूद रहे ।।
शिव परिवार की तस्वीर को बिठाया कुर्सी पर
नव गठित ग्राम पंचायत सोपुरा जाटों का के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना कर सरपंच की कुर्सी पर शिव परिवार की तस्वीर को बिठाया गया । देवराज जाट ने बताया कि सोपुरा गांव की स्थापना भी महाशिवरात्रि के दिन हुई थी, इसी को ध्यान में रखते हुए नव गठित ग्राम पंचायत का शुभारंभ भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर किया गया ।।
Author: shiningmarwar
Super