
ककरोलिया माफी ( बलराम वैष्णव ):- ककरोलिया माफी कस्बे सहित लसाड़िया, सालरिया, खेरुणा, लखमणियास आदि कई गांवों में शनिवार को जल झूलनी एकादशी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां दोपहर बाद ठाकुर जी महाराज गाजे-बाजे के साथ जलविहार को निकले, जहां ठाकुर जी सरोवर किनारे पहुंचकर, सरोवर स्नान किया, जहां पर ठाकुर जी महाराज के महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ, उसके बाद ठाकुर जी महाराज भक्तों के कंधों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले, जहां भक्तों के द्वारा रंग गुलाल व गुलाब की पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी महाराज का स्वागत किया, वहीं महिलाएं मंगल गीत गाती हुए डीजे के साथ नाचते चली, नगर भ्रमण के दौरान घर-घर के बाहर ठाकुर जी की आरती की गई, जहां भक्तों द्वारा ठाकुर जी को भोग लगाया गया तथा ठाकुर जी का स्वागत किया गया । ककरोलिया माफी कस्बे में कोठारी नदी में ठाकुर जी सरोवर स्नान किया, जहां ठाकुर जी ने भक्तों के साथ जल क्रीड़ा की, कोठारी नदी किनारे ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर महा आरती की गई व प्रसादी का वितरण किया गया, इसके बाद ठाकुर जी नगर भ्रमण को निकले, जो देर रात तक नगर भ्रमण करते हुए, निज धाम पर पहुंचे, इस दौरान लोगों ने ठाकुर महाराज के आगमन में पलक पांवड़े बिछाए रहे । इस दौरान पवन ओझा, सूरज पाठक, किशन वैष्णव, पूर्व सरपंच शिवप्रकाश ओझा, महावीर जोशी, रामराज लोहार, आशीष ओझा, हरिशंकर ओझा, मुन्ना लाल प्रजापत, प्रकाश वैष्णव, दीपक ओझा, रमेश तेली, आनंद ओझा, रवि पाठक, शिव पाठक, सांवर वैष्णव सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे ।।
Author: shiningmarwar
Super