Home » भीलवाड़ा » सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई बाइक, एक ही मौत एक घायल

सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई बाइक, एक ही मौत एक घायल

112 Views


नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा के पास कोटड़ी चौराहे पर ब्रिज के निकट एक बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया, जिनको 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, सूचना पर सदर थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । दीवान जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोटडी चौराहे पर ब्रिज के पास बाइक की सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां बड़़लियास थाना क्षेत्र के आकोला निवासी श्याम लाल पिता हजारीलाल धोबी उम्र 40 वर्ष को मृत घोषित किया, वहीं ललित पिता लक्ष्मण उपाध्याय निवासी आकोला का उपचार किया जा रहा है, पुलिस ने जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया, वहीं मृतक के भाई कालू लाल ने बाइक चालक के खिलाफ तेज गति से बाइक चालाने को लेकर मामला दर्ज करवाया, पुलिस ने मामला की जांच शुरू की । मृतक श्यामलाल दो भाइयों में से बड़ा था, वही तीन बहने भी हैं ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This