
भीलवाड़ा 23 सितंबर( बलरामवैष्णव)
श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट बड़ा मंदिर के तीन वर्षीय कार्यकाल के चुनाव में कुल दस पदों में चार पदों पर चुनाव हुए जिसमें चंद्र सिंह तोषनीवाल 13 वोट हासिल कर राकेश पटवारी को मात्र 8 वोटो में सीमित रखकर करारी शिकस्त दी
चुनाव अधिकारी सत्यनारायण डाड़ एवं प्रहलाद राय हिगड ने बताया कि आज प्रातः चुनाव प्रक्रिया 9 बजे महेश छात्रावास भीलवाड़ा में प्रारंभ हुई जिसमें तीन पदों पर चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर चंद्र सिह तोषनीवाल विजय घोषित किए गए इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर नंद किशोर दरक, रामस्वरूप तोषनीवाल चुनाव जीते रतनलाल पटवारी सबसे कम वोट मिलने से हार गए, तीसरे पद पद ट्रस्टियो ने रमेश चंद्र बाहेती को 16 वोट देकर विजय कर गोविंद राम तोषनीवाल मात्र 5 वोट हासिल हुए
चुनाव मीडिया प्रभारी महावीर समदानी में बताया कि निर्विरोध 6 पदों पर पदाधिकारी घोषित किए गए जिसमें संरक्षक पद पर उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालमुकुंद राठी, मंत्री प्रहलाद भदादा, वरिष्ठ सहमंत्री बद्रीलाल डाड, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी इसी क्रम में जीते हुए हाउस द्वारा चुनाव उपरांत ट्रस्ट मीडिया प्रभारी पद पर महावीर समदानी एवं विधि सलाहकार पद पर राजेंद्र कचोलिया लादू लाल सोमानी को नियुक्त किया
Author: shiningmarwar
Super