Home » kota » अफ़वाहों पर ध्यान न दें मैंने समिति में शामिल होने की स्वीकृती दी कोटा महाराव इज्यराज सिंह

अफ़वाहों पर ध्यान न दें मैंने समिति में शामिल होने की स्वीकृती दी कोटा महाराव इज्यराज सिंह

404 Views

कोटा :-महाराव इज़्यराज सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया की मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ प्रेस रिपोर्टों के आधार पर यह अफ़वाह फैलायी जा रही है कि बून्दी के राव सूरजमल जी की छतरी को इतनी लापरवाही से ध्वस्त किए जाने के बाद उसे दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए मेरी स्वीकृति दी गई है
में यह स्पष्ट करता हूँ कि यह जानकारी पूरी तरह से ग़लत है मैंने एसी किसी भी माग या योजना को स्वीकार नहीं किया है जिला कलेक्टर केडीए आयुक्त ने मुझे इस मामले के संदर्भ में एक समिति का हिस्सा बनाने के लिए आमंत्रित किया है मैंने समिती में शामिल होने के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इसके अलावा और कोई सहमति नहीं दी है मेरा उद्देश्य है समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक संतोषजनक समाधान निकालना रहेगा

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This