Home » भीलवाड़ा » प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए प्रत्येक मंडल स्तर, बुथ स्तर तक जाएंगा भाजपा ओबीसी मोर्चा

प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए प्रत्येक मंडल स्तर, बुथ स्तर तक जाएंगा भाजपा ओबीसी मोर्चा

155 Views


ककरोलिया माफी ( बलराम वैष्णव ):- भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रत्येक मंडल स्तर एवं बूथ स्तर तक जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी इसके तहत आज प्रथम जिला कार्य समिति बैठक सांगानेर रोड स्थित देव रिसोर्ट पर आयोजित कि गई, जिसमें प्राथमिक सदस्य अभियान के संबंध में गति बनाने हेतु निर्णय कर जिम्मेदारियां दी गई, भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रथम कार्य समिति बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा जिला प्रभारी बद्री सामरिया के मुख्य अतिथ्य में आयोजित की गई बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान जिला संयोजक अविनाश जीनगर, सहसंयोजक रोशन मेघवंशी व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ ने अपने विचार रखें । भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा भीलवाड़ा जिला प्रभारी बद्री सामरिया ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा घर घर जाकर प्राथमिक सदस्यता का अभियान चलाएगी ओबीसी मोर्चा के हर विधानसभा के संयोजक सदस्यता अभियान के बनाए गए ,मंडल स्तर तक टोली बना जिम्मेदारियां सौंपी गई ओबीसी मोर्चा की बैठक में सगठनात्मक रचना तैयार करके जिला पदाधिकारी की सूची बनाकर मंडल स्तर तक जाकर कार्य विभाजन किया गया ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रवास तय कर सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा एवं ओबीसी मोर्चा ज्यादा से ज्यादा भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जोड़ने का काम किया करेगी । भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि जिले भर में चलाए जा रहे प्राथमिक सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक मंडल स्तर व बुथ स्तर तक मोर्चे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचकर सदस्य बनायेगे ओबीसी मोर्चा द्वारा आज सदस्यता अभियान दूधाधारी मंदिर से बड़ा मंदिर रोड तक हर दुकान पर जाकर सदस्य बनाए गए इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, अंकुर बोरदिया,ओबीसी मोर्चा महामंत्री रवि पूरी ,सज्जन सुथार,नंदलाल गाडरी अशोक तलाईच, मूलचंद रेबारी, श्री कल्याण आचार्य, रतन आचार्य दुलीचंद गाडरी ,यशोवर्धन सेन आदि उपस्थित थे ।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This