भीलवाड़ा, 27 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वर्ष व अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकरी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.) आसीन्द, माण्डल, गंगापुर, भीलवाड़ा, शाहपुरा जहाजपुर एवं माण्डलगढ़ को शतायु (100 वर्ष व अधिक आयु) मतदाताओं को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर, 2024 पर सम्मानित करने के लिए निर्देश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि ऐसे शतायु मतदाता जो कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने में असमर्थ है, का सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा उनके घर जाकर सम्मान किया जाए। सम्मान समिति में बीएलओ, सुपरवाईजर, ग्राम पटवारी, स्थानीय शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रहेंगे। सम्मान समारोह में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान स्वीप की गतिविधि आयोजन के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
—000—
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए गृह रक्षा स्वयं सेवकों की कानून व्यवस्था के लिए लगाई चुनाव ड्यूटी
भीलवाड़ा, 27 सितंबर। समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र ललित व्यास ने बताया कि समादेष्टा, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, शहर भीलवाड़ा एवं उपकेन्द्र (शाहपुरा, जहाजपुर, गुलाबपुरा, गंगापुर) के समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाओं की हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
उन्होंने स्वयं सेवकों को सूचना देते हुए बताया कि उन्हें 02 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक मय वर्दी, विभागीय पहचान पत्र, साजो सामान, पानी की बोतल, हल्का बेडिंग व एक समय का भोजन अपने साथ लेकर अपनी उपस्थिति देनी होगी। चुनाव ड्यूटी के लिए उपस्थित नहीं होने पर होमगार्ड एक्ट 1963 की धारा (2) के तहत् डिस्चार्ज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Author: shiningmarwar
Super