Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा ने हॉकी में सलूंबर, चितौड़गढ़ व राजसमंद को दी मात

भीलवाड़ा ने हॉकी में सलूंबर, चितौड़गढ़ व राजसमंद को दी मात

189 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- 68 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम का दबदबा रहा और छात्र वर्ग में भीलवाड़ा ने सलूंबर व चित्तौड़गढ़ को तो छात्रा ने राजसमंद को हराया । दल प्रशिक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 68 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र ने सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय लावा, मालपुरा, टोंक में खेले गए मुकाबले में भीलवाड़ा ने चित्तौड़गढ़ को 5-0 से हराया । वही 19 वर्ष छात्र पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में खेले गए मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने सलूंबर को 6-0 से हराया । तथा 17 वर्ष छात्रा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवण्डी कोटा में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने राजसमंद को 1-0 से हराया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This