Home » भीलवाड़ा » गजेन्द्र का साइक्लिंग रोड़ में राज्य स्तर पर चयन भीलवाड़ा

गजेन्द्र का साइक्लिंग रोड़ में राज्य स्तर पर चयन भीलवाड़ा

157 Views

 ( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र का साइक्लिंग रोड़ में राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जो अब भीलवाड़ा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । उप प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि 68 वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग रोड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के छात्र गजेंद्र जाट का 19 वर्ष छात्र आयु वर्ग में साइक्लिंग रोड़ में राज्य स्तर पर चयन हुआ, जो श्रीजी पब्लिक से. स्कूल भीम, राजसमंद में आज 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 68 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This