Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा ने हॉकी में बारां व बाड़मेर, तिजारा को हराया

भीलवाड़ा ने हॉकी में बारां व बाड़मेर, तिजारा को हराया

164 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- 68 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम का दबदबा रहा और छात्र वर्ग में भीलवाड़ा ने बारां व बाड़मेर तथा छात्रा ने तिजारा को हराया । दल प्रशिक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 68 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र ने सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय लावा, मालपुरा, टोंक में भीलवाड़ा ने बाड़मेर को 9-1 से हराया । वही 19 वर्ष छात्र पीएम श्री राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में भीलवाड़ा की टीम ने बारां को 9-0 से हराया तथा भीलवाड़ा सिरोही 0-0 से बराबर रही । वही 17 वर्ष छात्रा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवण्डी कोटा में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने राजसमंद को 1-0 से हराया । वही 17 वर्ष छात्रा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवण्डी, कोटा में भीलवाड़ा ने तिजारा को 3-0 से हराया तथा 19 वर्ष छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतारण, ब्यावर में बीकानेर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This