Home » भीलवाड़ा » बस में लड़ाई झगड़ा करने पर 6 यात्री गिरफ्तार

बस में लड़ाई झगड़ा करने पर 6 यात्री गिरफ्तार

158 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- जोगणियां माता से भीलवाड़ा जा रही प्राईवेट बस में सवारियां सीट को लेकर आपस में झगड़ने लगे, इस पर सवाईपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाई हुए मौके पर पहुंचकर 6 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया । चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जोगणियां माता से भीलवाड़ा जा रही प्राईवेट बस में सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे पर सीट को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे, सुचना पर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाई हुए मौके पर पहुंचे, जहां से बस में झगड़ा करने के मामले में साकरिया खेड़ा थाना सदर निवासी प्रहलाद पिता देवी लाल बेरवा, सनोदिया थाना रायला निवासी बालकिशन पिता नन्दलाल बैरवा व रोहित पिता दुर्गेश बेरवा, भदाली खेड़ा थाना मांडल निवासी सरवन पिता भेरुलाल बागरिया, सिदडीयास थाना मांडल निवासी महावीर पिता देवीलाल बागरिया निवासी व रामस्वरूप पिता गजानंद बागरिया को शांति भंग में गिरफ्तार किया, जिनको कल बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This