Home » भीलवाड़ा » भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न

भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न

167 Views

भीलवाडा ( बलराम वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ की बैठक संस्कृति मंदिर, भीलवाड़ा पर सम्पन्न हुई । बैठक में पूर्व में राज्य सरकार को दिये गये ज्ञापन के विषय पर चर्चा की गई । वित्तीय वित्तीय वर्ष वर्ष 2022-23 व 2023-24 की बकाया राशि, कृषि छुट की सरकार तुरन्त किसानों के खाते में डालें । खाद, बीज की तुरन्त उपलब्धता कृषि विभाग करें । बिजली श्री फेस किसानों को 8 घन्टे दिन में देवे D.P. जलने पर तुरन्त विभाग किसानों के लगावे । राजस्व विभाग पूर्व में ऑन‌ लाइन से हुई अभूद्धीयों को केम्प लगाकर सही करें । भीलवाड़ा जिले की सभी मंडियों में सरकार खरीद तुरन्त शुरू करावे, अतिरिक्त तोल केन्द्र व्यवस्था करते हुए खरीद चालू करावें । इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीलाल जाट, प्रान्त विधि प्रमुख भागूलाल गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख श्यामलाल सुथार, जिला अफीम प्रमुख रामपाल जाट, जिला बिजली प्रमुख श्याम लाल खटीक, जिला कोषाध्यक्ष शिव पगारिया, सवाईपुर तहसील अध्यक्ष कन्हैया प्रजापत आदि संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This