Home » Uncategorized » पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया

पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया

179 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व एव भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा के निर्देशानुसार मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा की और से 101 जरूरत मंदो को अंनपूर्णा रसोई पर निःशुल्क भोजन करवाया गया एपीजे कलाम को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने एवं देश के प्रत्येक मुस्लिम को कलाम साहब जैसा बनने का संकल्प लिया गया, भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करा कर कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर जिला महामंत्री इमरान काजी, जिला मंत्री बरकत सोरगर, जिला मंत्री अरशद पठान, मंडल अध्यक्ष कमालुद्दीन मंसूरी, मंडल अध्यक्ष पीरू देशवाली, जहांगीर सिलावट ,हबीब सिलावट शराफत सिलावट ,सद्दाम सिलावट आदी मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This