Home » भीलवाड़ा » किचड़ के गड्ढे में बाइक सहित गिरा चालक

किचड़ के गड्ढे में बाइक सहित गिरा चालक

169 Views

भीलवाड़ा( बलराम वैष्णव ):- सवाईपुर-सोपुरा मार्ग पर ड़साणिया का खेड़ा गांव के पास सड़क पर भरे किचड़ में बने गड्ढे में गिरने से बाइक सहित चालक बुजुर्ग घायल हो गया, जिनको लोगों ने चिकित्सालय पहुंचाया । ड़साणिया का खेड़ा गांव में सोपुरा रोड़ पर बालाजी के पास गांव के पानी निकलने का रास्ता बंद होने के कारण पानी सड़क पर भरा है, पानी में बने गहरे गड्ढे के चलते आये दिन हादसे हो रहे, आज सुबह बाइक सवाईपुर से खरेड़ जा रहे दंपति की बाइक गड्ढे में गिर गए, जिसमें बड़ला निवासी शंकरलाल जाट 60 वर्ष घायल हो गया, जिसका ग्रामीणों ने सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया । वही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ लग गई ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This