Home » भीलवाड़ा » निःशुल्क नेत्र जांच ऑपरेशन शिविर में 15 को मिली नेत्र ज्योति एवं दंत रोग परामर्श शिविर संपन्न

निःशुल्क नेत्र जांच ऑपरेशन शिविर में 15 को मिली नेत्र ज्योति एवं दंत रोग परामर्श शिविर संपन्न

151 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में 15 नेत्र ऑपरेशन के बाद नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति मिली साथ ही दंत रोग चिकित्सा शिविर में डॉक्टर रोहित बसेर द्वारा 15 दन्त रोगियों की निःशुल्क परीक्षण कर जांच कि । समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 33 वें शिविर में नेत्र रोगियों को डॉ. कृष्णा हेडा द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया, समिति द्वारा हर माह की पांच व 20 तारीख को आंखों के निःशुल्क शिविर लगाए जाते हैं, इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, सुभाष अग्रवाल, रामनारायण, शांता सोमानी आदि उपस्थित थे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This