Home » भीलवाड़ा » दोपहर में हुआ विवाद, शाम को नगर निगम और पुलिस ने हटाया अतिक्रमण जप्त किए केबिने

दोपहर में हुआ विवाद, शाम को नगर निगम और पुलिस ने हटाया अतिक्रमण जप्त किए केबिने

47 Views

भीलवाड़ा (बलराम वैष्णव) भीलवाड़ा शहर के सबसे व्यस्ततम रोडवेज बस स्टैंड चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची सुभाष नगर थाना पुलिस को मंगलवार दोपहर भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। पिछले 6 सालों से आधा दर्जन केबिन लगाकर चौराहे की सूरत बिगाड़ने वाले गुट ने जब पुलिसिया कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस ने भी तेवर दिखाए।

पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे एक लंबी जांच और प्लानिंग थी। पुलिस प्रशासन के अनुसार, बस स्टैंड चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां पिछले 6 वर्षों से एक ही परिवार/व्यक्ति ने आधा दर्जन से अधिक केबिन और ठेले रखकर अवैध कब्जा जमा रखा है। हैरानी की बात यह है कि जब भी नगर निगम पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंचती है, तो आरोपी पक्ष महिलाओं को आगे कर देता है। पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी रणनीति है जिसके तहत औरतों के जरिए हंगामा खड़ा करना और खुद को नुकसान पहुंचाने या मरने की धमकी देकर प्रशासन को पीछे हटने पर मजबूर किया जाता रहा है।

*खाकी पर आरोप*

दोपहर को जब कार्रवाई शुरू हुई, तो पोहे का ठेला लगाने वाले एक युवक ने पुलिस से सीधा मोर्चा ले लिया। हाथापाई की नौबत आने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर गाली-गलौज, जातिगत अपमान और एक महिला के बाल खींचकर धक्का देने जैसे गंभीर आरोप जड़े। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को कार्रवाई में बाधा डालने का हथकंडा करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पक्ष अक्सर सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगाता है।

*एसपी के आदेश, अब बर्दाश्त नहीं होगा अतिक्रमण*

सुभाष नगर थाना पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति गत रंजिश में नहीं, बल्कि जिला पुलिस अधीक्षक के कड़े आदेशों की पालना में की जा रही है। शहर के प्रवेश द्वार पर होने वाले इस जाम से आमजन त्रस्त है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा, राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों के आदेश स्पष्ट हैं कि रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर कोई भी स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों को जेल की हवा खानी होगी। कार्रवाई के दौरान करीब दो घंटे तक बस स्टैंड रणक्षेत्र बना रहा। एक तरफ पुलिस के जवान डंडे फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर रहे थे, तो दूसरी तरफ अतिक्रमण पुलिस के घेरे को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

रोडवेज बस स्टैंड चौराहे पर आज अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस के साथ बदतमीजी करने के बाद शाम को नगर निगम और पुलिस दस्ते ने अतिक्रमण को हटाते हुए केबिने जप्त कर ली।रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क पर कैबिने रखकर अतिक्रमण के चलते यातायात प्रभावित हो रहा था इसे लेकर आज सुभाष नगर थाना पुलिस ने अतिक्रमण हटाना चाहा, लेकिन अतिक्रमणकार्या ने विरोध करते हुए महिलाओं का आगे कर दिया और हंगामा किया इसके चलते कार्रवाई नहीं हो पाई आज शाम को सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई और नगर निगम की टीम ने मिलकर सड़क पर किए गए।

अतिक्रमण को हटाते हुए के केबिनों को जप्त कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप मचा है।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This