Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा : नशे में धुत कार चालक का कहर, पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप

भीलवाड़ा : नशे में धुत कार चालक का कहर, पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप

23 Views

 

 

  भीलवाड़ा (बलराम वैष्णव)- भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार इलाके में 31 दिसंबर 2025 की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां नशे में धुत इनोवा कार चालक ने घर के बाहर खड़ी कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। पीड़ित पत्रकार भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि कार चालक नरेन्द्र सोनी ने नशे की हालत में उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी और इस दौरान उनकी व उनके परिवार की जान लेने की कोशिश की। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन परिवार गहरे सदमे और दहशत में आ गया।

 

पीड़ित के अनुसार नरेन्द्र सोनी इससे पहले भी नशे की हालत में उनके घर आकर गाली-गलौज कर चुका है और खुलेआम जान से मारने की धमकियां दे चुका है। आरोपी ने कथित रूप से यह भी कहा था कि वह इलाके में प्रभावशाली है और पत्रकार परिवार को भीलवाड़ा छोड़ने पर मजबूर कर देगा। इस घटना के बाद नेहरू विहार क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी नरेन्द्र सोनी नेहरू विहार में “नई दिशाएं सेवा संस्थान” नाम से नशा मुक्ति केंद्र संचालित करता है, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह स्वयं नशे का आदी है और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरोपी की दादागिरी से लोग लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन अब इस घटना के बाद सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 

मामले में भीमगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश नायक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This