Home » भीलवाड़ा » सूर्य सप्तमी पर आयुर्वेद औषधालयों में एक साथ हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

सूर्य सप्तमी पर आयुर्वेद औषधालयों में एक साथ हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

16 Views


भीलवाड़ा ( बलराम  वैष्णव ):- सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर रविवार 25 जनवरी 2026 को आयुष मंत्रालय एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर के आयुर्वेद औषधालयों में एक साथ एक ही समय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने कहा कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर और मन का श्रेष्ठ व्यायाम है । इसके नियमित अभ्यास से शरीर निरोगी रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है । उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया । कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेद औषधालय बन का खेड़ा, संगतपुरिया एवं हाजीवास में आयोजित किया गया । जहां योग प्रशिक्षकों शिव प्रकाश सुथार, चेतन प्रकाश लोधा, सुषमा कंवर एवं चांद मोहम्मद द्वारा विधिवत सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया । सुबह से ही बड़ी संख्या महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर सूर्य सप्तमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया, आयोजन के माध्यम से योग, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनमानस को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This