भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरूवार रात्रि को भारतीय कबड्डी प्लेयर प्रदीप नरवाल के द्वारा किया गया । कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कल गुरुवार रात्रि 8 बजे हुआ । आयोजक कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रभुलाल जाट ने बताया कि कल गुरूवार रात्रि को रानीखेड़ा गांव में सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व प्लेयर सुपरस्टार गोल्ड मेडलिस्ट प्रदीप नरवाल ने किया । प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदीप नरवाल ने रेड देकर की । उद्घाटन मुकाबला महिला वर्ग में पातलियास बनाम खाचरोल के बीच खेला गया, जिसमें खाचरोल की टीम विजेता रही, वहीं पुरुष वर्ग में खटवाड़ा बनाम बिगोद के बीच खेला गया, जिसमें खटवाड़ा की टीम विजेता रही । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा , विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल, एसडीएम मांडलगढ़ मनमोहन शर्मा, भाजपा नेता रामाकिशन खीचड़, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, हास्य कवि राजकुमार बादल, बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान आदि मौजूद रहे । आयोजक कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । उद्घाटन समारोह सायं 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हुआ, इस प्रतियोगिता में कुल 60 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं । इस दौरान आयोजन कमेटी के सदस्य प्रहलाद जाट, गोपाल जाट, कैलाश जाट, दिनेश जाट, विनोद जाट , सुरेश जाट, राधेश्याम जाट, दिनेश जाट, शंभु जाट, रमेश शर्मा, अशोक जाट, सत्यनारायण जाट, नीरज जाट, गांव के समान्य नागरिक, युवा साथी माताएं, बहने के साथ हजारों खेल प्रेमियों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया ।।
Author: shiningmarwar
Super