वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की… हनुमान टेकरी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, श्रीराम जन्मोत्सव ने बांधा सम

43 Views

भीलवाड़ा, 14 नवम्बर। बधाई हो बधाई के साथ हर तरफ गूंज नंद के आनंद भैयो जय कन्हैयालाल की हो रही थी। नंदजी के अंगना में बज रही आज बधाई, सजा दो घर को गुलशन सा जैसे गीतों पर सैकड़ो भक्तगण एक साथ खुशी से झूम रहे थे, बच्चा हो या बुर्जुग, महिला हो या पुरूष हर श्रद्धालु खुशी के सागर में डूबकी लगाने को उतारू था, कोई अपनी खुशी जताने से पीछे नहीं रहना चाहता था। हर चेहरे पर उल्लास छाया हुआ था और सभी तारणहार कृष्ण जन्म की खुशी में डूबे हुए थे। ये नजारा शनिवार शाम छोटी हरणी स्थित श्री टेकरी के बालाजी काठियाबाबा आश्रम पर महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव आयोजन के चौथे दिन शनिवार को व्यासपीठ से वृन्दावन के प्रख्यात कथावाचक गौरक्षक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वाचन होने पर प्रकट हुआ। चौथे दिन श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वाचन किया गया एवं इस अवसर पर पांडाल में विशेष सजावट की गई। कथा के दौरान कई संत महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कान्हा के साथ नंद बाबा, यशोदा, द्वारिकाधीश आदि की सजीव झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। भगवान कृष्ण के जन्म पर वासुदेव द्वारा टोकरी में रखकर युमना पार कर गोकुल पहुंचने की झांकी भी पंसद की गई। भगवान श्रीनाथजी की विशेष झांकी ने श्रद्धालुओं का मन जीत लिया ओर इस दौरान भगवान के जयकारे गूंजायमान हुए।

 

कथा में आचार्य शास़्त्री ने कहा कि मानव देह मिलना दुर्लभ है ओर उसमें सत्संग भाग्यशाली को ही मिलता। सत्संग जैसा आनंद दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता। हरिनाम कीर्तन करने वाले भक्त के जीवन की रक्षा प्रभु करते है। संसार में रहकर जो जहर के घूंट पीना सीख जाता है वह महादेव बन जाता है। मरने के लिए एक बार पर जीने के लिए कई बार जहर के घूंट पीने पड़ते है। भगवान शंकर का जीवन हमारे लिए आदर्श होना चाहिए जिनमें रौद्रपन ओर शीतलता एक साथ विद्यमान है। उन्होंने कहा कि जब जीवन में राम आएंगे तब आराम आएगा। जीवन में सत्संग ओर भजन किसी भी समय करो हमेशा मंगलकारी होगा। सुखी जीवन के लिए भोजन लिमिटेड ओर भजन अनलिमिटेड होना चाहिए पर हकीकत के धरातल पर विपरीत हो रहा है। भजन करने के लिए समय की कमी महसूस होती है। आचार्य शास्त्री ने कहा कि जीवन में माता पिता खुश नहीं है तो कितना भी धर्माचारण कर लो जीवन सार्थक नहीं हो सकता। जीवन में भक्ति को धारण कर लिया तो ये लोक ओर परलोक दोनों सुधर जाएंगे। जब तक काया में शक्ति है धर्म कर लो फिर बुढ़ापे में नहीं हो पाएगा।
भागवत कथा के दौरान भजनों की रसधारा पांडाल में प्रवाहित होती रही। व्यास पीठ से भजन प्रारंभ होते सामने पांडाल में बैठे श्रद्धालु दोनों हाथ उपर उठ झूमने लगते तो कई श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत होकर मंच के समक्ष आकर नृत्य करने लगते।

चौथे दिन की कथा विश्राम पर व्यास पीठ की पूजा एवं आरती करने वालों में वृन्दावनधाम से आए महन्त राधारमणशरणजी काठियाबाबा, महंत ब्रजवल्लभशरण काठियाबाबा, महंत कुंजबिहारीशरण काठियाबाबा, महन्त रामस्नेहीदास आकोला, महन्त रामदास चित्तौड़गढ़, महन्त प्रकाशानंद, दुर्गा माता मंदिर की पार्वतीदेवी सिंधी आदि संत महात्मा शामिल थे। आरती करने वाले श्रद्धालुओं में पार्षद शंकरलाल जाट, रामनारायण बिरला, ओमप्रकाश बुलिया, गोविन्द अग्रवाल, सोहनलाल तेली, कन्हैयालाल तेली, देवीलाल भदाला, बंशीलाल प्रजापत, श्रीराम चरित मानस मण्डल नेहरू विहार के सदस्य आदि शामिल थे। कथाश्रवण करने के लिए छोटी हरणी एवं भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहंुचे थे। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक हनुमान टेकरी परिसर में हो रहा है। कथा में पांचवे दिन रविवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग का वाचन होगा एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें