38 Views


भीलवाड़ा (बलराम वैष्णव )ककरोलिया माफी जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर ककरोलिया श्याम मंदिर से भगवान श्याम की जल यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। भगवान श्याम को विधि-विधान से सजाकर भक्तों के साथ जल जुलने के लिए ले जाया गया।
जल यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जल जुलने के दौरान भगवान श्याम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
आयोजन के दौरान मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से व्यवस्थाएं संभाली गईं। जलझूलनी एकादशी पर निकली इस धार्मिक यात्रा में गांव का माहौल श्याममय नजर आया।
Author: shiningmarwar
Super