
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- शहर में शारदीय नवरात्रि के उत्साह और पारंपरिक गरबा-डांडिया संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नवरास डांडिया 2026’ का भव्य आयोजन 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा । इस आयोजन को लेकर शहर के युवाओं एवं डांडिया प्रेमियों में खासा उत्साह है । यह भव्य कार्यक्रम महेश छात्रावास गार्डन, रोडवेज बस स्टैंड के पास, नेहरू रोड, बीएसएनएल कार्यालय के सामने, भीलवाड़ा में आयोजित होगा । कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्सव का यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में प्रांजल अग्रवाल, दिव्यांशु जैन, आदित्य शर्मा, हिमांशु कसेरा, गौरव कसेरा एवं विशेष सोनी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं । सभी सदस्यों का उद्देश्य शहरवासियों के लिए एक शानदार आयोजन करना तथा पारंपरिक संस्कृति और आपसी उत्साह को बढ़ावा देना है । आयोजकों ने भीलवाड़ा शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है ।।
Author: shiningmarwar
Super