वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अखिल राजस्थान प्रबोधन संघ की बैठक आयोजित 18 सितंबर से बनकाखेड़ा में जिला सम्मेलन

6 Views

भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के शैक्षिक सम्मेलन को लेकर रविवार को बनकाखेड़ा में मोचडिया के मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की व जिला संयोजक नरेंद्र सिंह व जिला महामंत्री ललित शर्मा ने 18 सितंबर शुक्रवार को होने वाले प्रबोधक संघ के जिला सम्मलेन की रूपरेखा तैयार की । जिसमें अतिथि, स्वागत, विभिन्न प्रकार की कमेटी, भोजन, चाय नाश्ता, की अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई । जिसमें कोटड़ी ब्लॉक से उपस्थित साथियों ने अपनी जिम्मेदारी को तन, मन, धन से निभाने का संकल्प लिया । अंत में कोटड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह एवं हरिशंकर जाट ने मीटिंग में पधारे सभी जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य का आभार व्यक्त किया‌। बैठक में विमल आचार्य, गोपाल बैरवा, अशोक गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, दर्शन सिंह,शंकर सिंह, सुवालाल जाट‌‌‌, गोपाल जाट, गोपाल गाडरी,‌ युनूस परवेज, पीरू मोहम्मद, नंद सिंह, नारायण गाडरी आदि उपस्थित रहे ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें

कई जन्मो का पुण्योदय होता है जब भारत की धरती पर जन्म होता-आचार्य रामदयालजी महाराज व्यक्ति का अज्ञान जीवन में मानसिक संताप एवं दुःखों का कारण माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग

और पढ़ें