वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर

6 Views


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराया पर शुक्रवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां माता जी के जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने बीच सड़क पर आई बाइक को बचाने के प्रयास में महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया, टक्कर लगने पर महिलाएं उछलकर दूर जाकर गिरी, जिसमें दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही, जिनको निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया । सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । चौकी प्रभारी महेंद्र खोजी ने बताया कि सवाईपुर से बीगोद की तरफ जा रही है एक क्यूट कार ने कुड़ी चौराहे पर सड़क पार कर रहे हैं बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस के इंतजार में सड़क किनारे बैठी तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सरजू पत्नी छीतर सैन निवासी सोपुरा जाटों का व नंदू पत्नी श्याम पुरोहित निवासी गेगा का खेड़ा गंभीर घायल हो गई, वही दुर्गा पत्नी धन्ना सैन निवासी गेगा का खेड़ा इस हादसे में बाल-बाल बच गई, कार की टक्कर लगने से बाइक सवार भी गिर गया लेकिन उसे भी चोटें नहीं आई । महिलाओं को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी दो अन्य बाइको को भी अपनी चपेट में लेते हुए गेगा का खेड़ा रोड़ पर जाकर रुकी, अगर कार सीधी ही जाती तो और भी कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेती । ग्रामीण ने दोनों महिलाओं को निजी वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां दोनों का उपचार जारी है । सड़क किनारे बैठी महिलाएं शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माता जी के दर्शन करने जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया । दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जाम हो गई ।।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें