वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जीतो समन्वय-2026 का दिवाली कॉर्निवल 15 नवंबर को, यूथ विंग कराएगी खेल गतिविधिय

119 Views

भीलवाड़ा, 13 नवम्बर। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की यूथ विंग द्वारायुवाओं के लिए विशेष पिकलबॉल एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन स्कॉइलाइन पिकलबॉल में किया गया। इन गतिविधियों में यूथ विंग के 60 से अधिक सदस्य उत्साह एवं उल्लास के माहौल में शामिल हुए एन्जॉय किया। इस दौरान पिकलबॉल के साथ माफिया गेम, बोर्ड गेम एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं के माध्यम से यूथ विंग के सदस्यों को आपसी परिचय एवं मेलजोल बढ़ाने एवं परस्पर सम्बन्ध मजबूत करने का अवसर मिला। पिकलबॉल गतिविधियों के सफल संयोजन में कन्वीनर निकेत जैन एवं को-कन्वीनर हिमांशु जैन की विशेष भूमिका रही। जीतो यूथ विंग के चेयरपर्सन प्रतीक बुलिया ने बताया कि युवाओं के बीच आपसी जुड़ाव एवं नियमित संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गुरूवार को इस प्रकार की फैलोशिप गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से यूथ विंग के सदस्यों के मध्य परस्पर जुड़ाव गहरा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों के दौरान ही 15 नवम्बर को होने वाले भीलवाड़ा के सबसे बड़े दिवाली कॉर्निवल जीतो समन्वय-2026 ‘‘मीट एंड ग्रीट ’’ की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन, चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी तथा जीतो स्पॉटर्स कन्वीनर ललित जैन एवं को-कन्वीनर सिद्धार्थ मारू के मार्गदर्शन में कॉर्निवल की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न कार्यो के लिए टीमों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर चेयरपर्सन डॉ. संपत जैन एवं चीफ सैकेट्री अकिन चौधरी ने यूथ विंग के कार्यो एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जीतो के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक अहम है। यूथ विंग की प्रत्येक गतिविधियों को भीलवाड़ा चैप्टर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीतो यूथ विंग के चीफ सैकेट्री अभि जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्ेश्य युवाओं को नियमित गतिविधियों के माध्यम से एक मंच से जोड़ना ओर आपसी समन्वय मजबूत करना है। इस तरह की गतिविधियां सदस्यों में नई उर्जा का संचार भी करती है

 

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें