वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिव महापुराण कथा में स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लिया आशीर्वाद । पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह

85 Views

 अप्रेल। स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने आज मेडिसिटी, भीलवाड़ा में आयोजित शिव महापुराण कथा में सहभागिता करते हुए कथा का श्रवण किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त कियज्ञं उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं एवं लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
—000—

भीलवाड़ा, 10 अप्रैल। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उदेश्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनायें संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना, कौशल सामर्थ्य योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, वन स्टॉप सेन्टर जैसी महत्वपूर्ण योजनायें शामिल है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, शिक्षा सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुये बताया कि बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका उदेश्य बालिकाओं के आत्मनिर्भर बनाना है।

मनोसामाजिक परामर्शदाता सुनिता शर्मा ने बताया कि आपात कालीन स्थिति में किस तरह आत्मरक्षा कर सकते है व विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये तथा अन्य महिलाओं और बालिकाओं को भी इनके बारे में जागरूक करें। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं ने कई सवाल किये व समस्याये बतायी उनकी जिज्ञासा व समस्याओं का समाधान भी किया गया। तथा इस दौरान 70 महिलायें उपस्थित थी।
—000—

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें