वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संत परंपरा को मिला नया नेतृत्व, महंत बाबूगिरी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक कल ।”

103 Views
Screenshot

भीलवाड़ा। संकटमोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के महंत बाबूगिरी महाराज का सोमवार को महामंडलेश्वर पद का पट्टाभिषेक किया जाएगा। ये निर्णय श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्धार के सचिव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मंशादेवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्धार के अध्यक्ष महन्त डॉ. रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में रविवार रात हुई निरंजनी अखाड़ के प्रमुख संतों की बैठक में किया गया। बैठक में महंत बाबूगिरी महाराज द्वारा सनातन धर्म ओर संत समाज की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का निर्णय हुआ। निरंजनी अखाड़े के सचिव महन्त डॉ. रविन्द्रपुरी महाराज एवं महंत रामरतन गिरी ने बताया कि पट्टाभिषेक समारोह दोपहर 1 बजे भीलवाड़ा में आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में श्री शिव महापुराण कथा पांडाल के मंच पर होगा। इसमें निरंजनी अखाड़े के प्रमुख संतो ंके साथ भीलवाड़ा व देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले संत महात्मा भी शामिल रहेंगे। बैठक में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद महाराज देहरादून, महामंडलेश्वर शांति स्वरूप महाराज उज्जैन,

सचिव महंत दिनेश गिरी कुबेर भंडारी मंदिर करनाली गुजरात, महंत राकेश गिरी सचिव गुरू शिखर राजस्थान, महंत राजगिरी सचिव श्रुवणनाथ मठ हरिद्धार, महंत रामसेवक गिरी सचिव प्रयागराज, महंत नीलकंठ गिरी सचिव वाराणसी आदि शामिल थे।

shiningmarwar
Author: shiningmarwar

Super

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें