
भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आकोला व सोपुरा के बीच जंगल में एक क्रेटा कार से 214 किलो अफीम डोडा चूरा जप्त जप्त किया, वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी मय जाप्ता के हल्का गस्त हेतु रवाना होकर बेडच नाका पर नाकाबन्दी शुरू कर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी कि बरून्दनी की तरफ से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार तेज गति से आयी, जिससे एसएचओ द्वारा वाहन को रूकने का ईशारा किया, तो वाहन के चालक वाहन को नहीं रोक कर नाकाबन्दी तोड़कर बडलियास की तरफ भाग गया, जिसका सरकारी वाहन बोलेरो से पिछा किया, उक्त कार चालक कार को बडलियास, जीवा खेडा चौराया, चान्दगढ, आकोला होते हुऐ आकोला से सोपुरा जाटों का की तरफ खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते ले जाकर वाहन ब्रेजा कार को जंगल में छोड कर भाग गया । जंगल व आस-पास के खतों में ब्रेजा कार में से भागे गये व्यक्तियों की तलाश की मगर भागे हुये व्यक्तियों का कोई पता नही चला । ब्रेजा कार के फाटक व डिग्गी को खोलकर कार की पीछे की डिग्गी व बीच की सीट पर रखे 11 प्लास्टिक कट्टे काले को वाहन से नीचे उतार कर देखा तो उसमें डोडा चूरा पाया गया, कट्टो का अफीम डोडा चुरा सहित कुल वजन 214.02 किलोग्राम हुआ । घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जप्त किया जाकर थाना बडलियास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । अज्ञात आरोपीगणों की तलाश जारी है ।
टीम :- जसवंत सिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बडलियास, बजरंगलाल हैड कानि, सांवलदान हैड कानि, पुखापुरी कानि, पंकज कुमार कानि, नाहर सिंह कानि, संदीप कुमार कानि, शंकर लाल कानि ( विशेष योगदान ) आदि शामिल रहे ।।
Author: shiningmarwar
Super