भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा अहमदाबाद के मैरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार 5 अप्रेल को शास्त्रीनगर स्थित केसरबाई सोनी हॉस्पिटल में आयोजित सुपर स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि संगम ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी रामपाल सोनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा थे । अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं ओपीडी द्वार पर फीता खोलकर शिविर का शुभारंभ किया । शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का था लेकिन अहमदाबाद के ख्यातनाम विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने से चूक न जाए, इसके लिए सुबह 7 बजे से ही हॉस्पिटल में रोगियों एवं उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया । पंजीयन काउंटर पर रोगियों की कतारे इतनी लंबी थी कि दोपहर 12 बजे बाद भी परामर्श का सिलसिला चलता रहा । चिकित्सा विज्ञान के 11 अलग-अलग विभागों के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या करीब 1248 रही । शिविर में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गोपाल राठी, राधाकृष्ण सोमानी, बनवारीलाल मुरारका, राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, विश्वनाथ सुरेखा, फतहलाल जैथलिया, अशोक बाहेती दिनेश बागडोदीया आदि थे । इस अवसर पर समाजसेवी देवेन्द्र सोमानी, ओम गट्यानी, रामेश्वर तोषनीवाल, केदार जागेटिया, केदार गगरानी, प्रदीप बल्दवा, सुशील मरोटिया, दिनेश काबरा ( बचत समिति ), अतुल राठी, गोपाल नराणीवाल, प्रमोद डाड, सत्यनारायण मूंदड़ा, ओमप्रकाश मालू, बद्रीलाल डाड, प्रकाश पोरवाल, सुरेश कचोलिया, महेन्द्र काकानी, दिलीप तोषनीवाल आदि उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया । आभार समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जताया । संचालन सोनी हॉस्पिटल के सीईओ श्याम बिरला ने किया ।
घर पर मिले अच्छा उपचार इसके लिए अहमदाबाद से आए हम
शिविर के शुभारंभ समारोह में मैरिगो सिम्स हॉस्पिटल के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्य गुप्ता, हॉस्पिटल के कॉर्डियोथोरिसिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. धीरेन शाह एवं न्यूरोइंटरवेंशन एंड स्ट्रोक विभाग के डायरेक्टर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद की व्यस्तता छोड़ भीलवाड़ा जैसे स्थान पर आने का मुख्य मकसद उन रोगियों को परामर्श देना है जो किसी भी कारण से अहमदाबाद तक नहीं पहुंच पा रहे है । भीलवाड़ा में उपचार कराने वाले रोगियों के मन की शंका ओर जिज्ञासाओं का समाधान भी यहीं कर सके ऐसा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक रोगी को उचित परामर्श मिल सके इसके लिए पूरी टीम समर्पित है । शिविर में आने वाले रोगियों के लिए फॉलोअप शिविर भी लगाएंगे । उन्होंने शिविर आयोजक श्री गणेश उत्सव समिति के सहयोग के लिए भी आभार जताया ।
अतिथियों ने किया गोल्डन कार्ड का विमोचन
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि रामपाल सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा आदि अतिथियों, गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने मैरिगो सिम्स हॉस्पिटल द्वारा जारी गोल्डन कार्ड का विमोचन किया । समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से उपचार कराने वालों को हॉस्पिटल की विभिन्न सेवाओं में 10 से 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी । शिविर में आने वाले जरूरतमंद रोगी इस कार्ड का लाभ पाने के लिए उनसे सम्पर्क कर सकेंगे ।
समिति ने किया चिकित्सकों एवं अतिथियों का सम्मान
समारोह में श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा अहमदाबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का शाल व दुपट्टा ओढ़ा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया । अतिथियों व चिकित्सकों ने ने दीप प्रज्वलन करने के साथ हॉस्पिटल परिसर में स्थापित केसरबाई सोनी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया ।
सुपर स्पेशलिटी शिविर में 11 विशेषज्ञ चिकित्सको से मिला परामर्श
अहमदाबाद के मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के 11 विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सको ने शिविर में निशुल्क परामर्श दिया । इनमें डॉ. सत्य गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. धीरेंन शाह कार्डियक सर्जन व हृदय प्रत्यारोपण सर्जन, डॉ. मुकेश शर्मा न्यूरो इंटरवेशनल स्ट्रोक मस्तिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. टी के बी गणपति न्यूरॉ और स्पाइन सर्जन, डॉ. अजय जैन पल्मनोलॉजिस्ट स्लीप डिसऑर्डर क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, डॉ. गौरव पटेल लिवर पेनक्रियाज विशेषज्ञ, डॉ. राजीव कुमार बंसल पेट रोग गैस्ट्रोलॉजिस्ट, डॉ. नील रोहरा ऑर्थोपेडिक एंड ट्रॉमा सर्जन, डॉ. अभिषेक जैन ब्रैस्ट एंड थोरेसिक ओन्को सर्जन, डॉ. हितेश देसाई नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ. चिराग सोलंकी कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन शामिल रहे । शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रही ।
विभिन्न तरह के रोगों से पीड़ितों ने प्राप्त किया परामर्श
निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर मे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, लकवा, मिर्गी तान ,सर दर्द,मिर्गी ,माइग्रेन पार्किंसन्सस,लीवर की, बीमारियां, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रॉक हाथ और पैर सुन्न हो जाना, फेफड़ों की बीमारियों, लंबे समय से खांसी, सांस लेने में दिक्कत,पेट ,लिवर ,पेनक्रियाज, और आंतों की बीमारियों, जटिल फ्रैक्चर, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट किडनी से जुड़ी विभिन्न बीमारियां एवं विभिन्न केन्सर संबंधित रोगों से पीड़ितों को परामर्श प्रदान किया गया ।
शिविर सफल बनाने में इनका रहा सहयोग
निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर को सफल बनाने में श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के गणपत जागेटिया, जयकिशन मित्तल, जेपी कोगटा, लक्ष्मीलाल अग्रवाल, दिनेश काबरा, सुभाष गर्ग, ललित डोसी, प्रशान्त समदानी, छीतरमल लढ़ा, राम राय गट्याणी शिव नुवाल, नरेन्द्र डाड आदि कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान की । मैरिगो सिम्स हॉस्पिटल के मार्केटिंग ऑफिसर केतन आचार्य व धनसिंह कानावत का भी सहयोग अहम रहा ।।
Author: shiningmarwar
Super








